फोटो06एयूआरपी 44- दुर्घटना में घायल निजाम
- फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। मुरादगंज-अयाना मार्ग पर गांव जसवंतपुर तिराहे के पास मुरादगंज की तरफ से रविवार की देर शाम आ रहे बाइक सवार पिता व दो पुत्रों को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता-पुत्रों को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को सैफई रेफर कर दिया गया।
दलेलनगर निवासी नसीरुद्दीन अपने दोनों बेटों यूसुफ और निजाम के साथ रविवार की देर शाम किसी काम से कस्बा अयाना आ रहे थे। बाइक सवारों के जसवंतपुर तिराहे पर पंहुचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार बुरी नजर घायल हो गए। राहगीरों व सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी वाहन से घायलों को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। घटना स्थल पर हेलमेट नहीं मिला।
थाना प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि जसवंतपुर में हुए हादसे में तीनों पिता पुत्रों को सैफई रेफर किया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।