फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अछल्दा ब्लाक पहुंच कर चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
फोटो 22 एयूआरपी 29 - निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीएम एसके वर्मा - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पंचायत चुनाव को लेकर डीएम ने गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय अछल्दा में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कोराना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधीनस्थ कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना मास्क परिसर में कोई दाखिल न हो सके। परिसर को सैनिटाइज कराने की भी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि मतपत्र ब्लाकों में पहुंच गए हैं, पोलिंग पार्टियों के बस्ते समय से तैयार करा लें।
बीडीओ को निर्देश दिए कि सीएमओ की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही मेडिकल किट सभी पोलिंग पार्टियों को दी जाए। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों पूरी कर ली जाए, जिससे समय से सभी पोलिंग पार्टी रवाना हो जाएं और समय से मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें