फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो को बचाने में बेकाबू होकर पिकअप पलटी, चार गंभीर

विज्ञापन
फोटो-22एयूआरपी-15-अमरपुर के पास सड़क पर पलटी पड़ी पिकअप - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ऑटो को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रेलवे फ्रंट कारीडोर के तहत न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन पर तारों में अर्थिंग जोड़ने का काम हो रहा है। गुरुवार को दोपहर कारीडोर में काम करने वाले सात मजदूर पिकअप में सवार होकर दिबियापुर से कंचौसी आ रहे थे।
अमरपुर गांव के पास सामने से आ रहे ऑटो को बचाने में पिकअप पलट गई। इस हादसे में अंकित, विशाल, धर्मेंद्र व शशांक निवासी माखनपुर शिकोहाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें