फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ कूड़ादान दूर करेंगे शहर की गंदगी

विज्ञापन
कानपुर रोड पर कूड़ादान रखते सफाई कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। शहर को गंदगी मुक्त बनाने के लिए पालिका प्रशासन 100 बड़े कूड़ादान सार्वजनिक स्थानों पर रखेगा। इससे शहर में सड़कों किनारे लगने वाले कूड़े के ढेर से निजात मिलेगी। स्वच्छ भारत अभियान को बल मिलेगा। पालिका प्रशासन की इस मुहिम को सभी ने सराहा है।
विज्ञापन

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर फैलने वाले कचरे की समस्या के समाधान को लेकर पालिका प्रशासन ने एक और कदम उठाया है। पालिका की ओर से तीन सौ किलोग्राम क्षमता के सौ बड़े-बड़े कूड़ेदान रखवाने की मुहिम शुरू हो गई है। पालिका ईओ राधा तिवारी का कहना है कि अभी तक शहर में सौ स्थानों को चिंहित कर वहां कूड़ेदान रखवाए जाने पर तेज गति से काम चालू कर दिया गया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर और भी कूड़ेदान मंगवाए जाएंगे। पालिका की इस मुहिम को लेकर शहर वासियों ने अमर उजाला से भी साझा किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें