फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 28 Jul 2016 12:11 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
 बिजली उपकेंद्र में ग्रामीण क्षेत्र को सप्लाई करने वाला आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब एक सैकड़ा गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। पहले से ही बिजली संकट से जूझ रहे अजीतमल क्षेत्र को अब और अधिक संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


16 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बाद भी कस्बा व क्षेत्र व आठ घंटे बिजली नही मिल पा रही थी। ऐसे में उपकेंद्र में लगा आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब एक सैकड़ा गांव की बिजली गुल हो गई। खराब ट्रांसफार्मर की जांच करने के लिए औरैया से बिजली कर्मियों की टीम पहुंची है। देर शाम तक ट्रांसफार्मर सही नही हो सका था। पिछले दिनों विधायक प्रदीप यादव ने बिजली व्यवस्था ठीक कराकर 16 घंटे शेड्यूल के हिसाब से बिजली दिलवाने का आश्वासन दिया था।

लेकिन आठ घंटे भी बिजली नसीब न होने वाले कस्बे को अब और कटौती से जूझना पड़ेगा। एसडीओ नीरज गर्ग ने बताया कि टीम ट्रांसफार्मर की जांच कर रही है। जैसी स्थिति होगी उसी अनुसार व्यवस्था करके आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें