फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना इस्टीमेट के बदली खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन

Fri, 26 Jan 2024 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। विद्युत विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी नियम ताक पर रखकर विभाग को लाखों के राजस्व का चूना लगाने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला एरवाकटरा क्षेत्र का सामने आया है। जिसमें बिना इस्टीमेट के ही एचटी लाइन बदल दी गई। हालांकि मामले की भनक लगते ही एसडीओ की ओर से संबंधी जेई को नोटिस जारी कर जवाब तलब किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

एरवाकटरा क्षेत्र के किशनी रोड पर स्थित रमपुरा मोड़ के सामने कुकरकाट गांव के कुछ लोगों के खेत हैं। जिनके ऊपर से करीब तीन दशक पुरानी 11 केवी की बिजली लाइन गुजरी है। कुकरकाट गांव के ही लोगों द्वारा अपने खेतों में दुकानें बनाई जा रहीं हैं। एक पोल दुकान के अंदर आ रहा था। जिसके कारण दुकान पर छत नहीं पड़ पा रही थी। इसको लेकर संबंधित व्यक्ति विद्युत विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे।
इसी बीच 22 जनवरी को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिना किसी इस्टीमेट बनाए और और बिना उच्च अधिकारियों को संज्ञान दिए 11 केवी लाइन को शिफ्ट करा दिया, जबकि पोल अभी भी दुकान के अंदर खड़ा वहां लाइन होने की गवाही दे रहा है। इस मामले में एरवाकटरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ओमवीर ने मामले की जानकारी होने से ही पल्ला झाड़ दिया।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार-

एरवाकटरा में बिना इस्टीमेट के 11 केवी विद्युत लाइन शिफ्ट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - उपेंद्र यादव, उपखंड अधिकारी, बिधूना


मकान के ऊपर से गुजरने वाली 11 केवी की लाइन को शिफ्ट करने के लिए इस्टीमेट बनाकर उसका अधीक्षण अभियंता से स्वीकृति लेनी होती है। उसके बाद ही लाइन शिफ्ट करने की प्रक्रिया होती है। एरवाकटरा में शिफ्ट हुई 11 केवी की लाइन के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

- नेहा सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, दिबियापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें