फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

Thu, 25 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव शिवरा में  घर के सामने बिजली के पोल पर लाइन ठीक कर रहे अधेड़ की एचटी लाइन में बिजली आने से मौत हो गई। इससे परिजनों में  कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई।
विज्ञापन


 शिवरा निवासी शहाबुद्दीन(48) की बिजली लाइन खराब हो गई थी। यह गुरुवार की शाम  घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर के पोल पर लाइन ठीक करने लगे। उसी समय समय बिजली आपूर्ति चालू हो गई।  करंट लगने पर शहाबुद्दीन नीचे कूदते कि  एचटी लाइन की चपेट में आ गए। एचटी लाइन की चपेट में आने से  मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने शहाबुद्दीन को उठाया। तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी रहीसा बेगम का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं बसपा नेता शिवप्रसाद यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें