फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हिस्ट्रीशीटर व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र फिर जिला बदर

Sat, 27 Jun 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23- धर्मेंद्र यादव। स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र यादव के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट ने एक बार फिर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसके बाद उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। धर्मेंद्र समाजवादी पार्टी युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर सरकार के विरोध में पोस्ट किया है।
विज्ञापन

थाना दिबियापुर क्षेत्र के गांव ऊमरसाना निवासी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अभी हाल में ही गांव बूढ़ादाना प्रधान मोहित सिंह ने आरोपी व उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दूसरी तरफ थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के तहत आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया।
इस कार्रवाई के बाद धर्मेंद्र ने जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा... इंकलाब के नारों लिखी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके अलावा सदर कोतवाली के गांव राहतपुर निवासी अजय कुमार, अजीतमल कस्बा के मोहल्ला राजीवनगर निवासी राजा उर्फ मान सिंह, दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव वैसुंधरा निवासी दीपू यादव पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा कोतवाली के गांव भाऊपुर निवासी सचिन जाटव, फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा टीला निवासी मोहम्मद आकिब अंसारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने एसपी अभिषेक भारती को निष्कासन अवधि के दौरान इन सभी पर कड़ी नजर रखने के को कहा। इस दौरान कोई भी अपराधी जिले में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें