फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मां के ऑपरेशन का खर्च नहीं जुटा पाया इकलौता बेटा, जहर खाकर दी जान

Sat, 27 Jun 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव कन्हई का पुरवा मेंं मां के ऑपरेशन का खर्च इकलौता बेटा नहीं उठा पाया। इससे परेशान युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव कन्हई का पुरवा में 21 वर्षीय अभिषेक कुमार दिल्ली की एक निजी कंपनी में महज 10 हजार रुपये महीने की नौकरी करता था। घर में आय का कोई बड़ा स्रोत नहीं था। उसके पास सिर्फ एक बीघा जमीन थी। उसके पिता लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
वहीं मां गर्भाशय के संक्रमण से पीड़ित हैं। मां के दो ऑपरेशन हो चुके थे। दो दिन बाद उनका तीसरा ऑपरेशन होना था। परिजन ने बताया कि अभिषेक इस ऑपरेशन के लिए रुपये का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। इसके साथ ही उसे दो अविवाहित बहनों की शादी और भविष्य की चिंता भी खाए जा रही थी।
विज्ञापन

इसी भारी मानसिक तनाव के चलते बृहस्पतिवार की शाम सात बजे अभिषेक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। देर रात उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत से बीमार मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक के बहनोई ललित ने बताया कि कानपुर के लोटस अस्पताल में ऑपरेशन होना था। पैसे न होने से अभिषेक को चिंता हो रही थी। एक ऑपरेशन में लगभग 30-40 हजार खर्चा होता है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें