फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीसरे दिन हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक ज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व विधिवत ढंग से संपन्न कराई गई। कक्षों में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राएं विधिवत सिटिंग प्लान से बैठे। दोनों ही पालियों में समयावधि के अंदर परीक्षा को संपन्न कराया गया। बीएसए से लेकर बीईओ व चिह्नित शिक्षक स्कूलों का निरीक्षण करते रहे।
जिले के 1265 स्कलों में शुक्रवार को हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक ज्ञान की परीक्षा दोनों पालियों में हुई। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा रही वहीं कक्षा दो के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा दूसरी पाली में हुई। कक्षा तीन के छात्रों की पहली पाली में हिंदी की परीक्षा हुई। वहीं कक्षा चार से आठवीं तक के छात्रों की पहली पाली में सामाजिक विषय की परीक्षा रही।
विज्ञापन

कक्षा दो से लेकर आठवीं तक के छात्रों की दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा रही। बीएसए कार्यालय से लेकर बीआरसी स्तर से इस दौरान स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को लगातार दिशा-निर्देश दिए जाते रहे। सिटिंग प्लान को लेकर तीसरे दिन की परीक्षा में विशेष ध्यान दिया गया। सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को सामूहिक तौर पर सिटिंग प्लान बनाकर बैठाया गया।
विज्ञापन

इस व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करने आए अधिकारी व शिक्षक अवलोकन करते नजर आए। देर शाम बीएसए कार्यालय पहुंची रिपोर्ट अनुसार 1265 परिषदीय स्कूलों के एक लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि विधिवत परीक्षा का संचालन किया गया है। बच्चों को सिटिंग प्लान के तहत बैठाते हुए परीक्षा संपन्न कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें