फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईस्कूल की छात्रा ने लगाया फंदा

Sun, 13 Jul 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
घटना के बाद घर पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : घटना के बाद घर पर मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
अजीतमल। गांंव जैनपुर में शनिवार दोपहर को हाईस्कूल की एक छात्रा पुष्पा ने घर के प्रथम तल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दीवार तोड़कर शव को फंदे से उतारा और घटनास्थल की जांच की। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
जैनपुर निवासी कल्लू सिंह दिल्ली में रहकर डीसीएम चलाते हैं। गांव में उनकी पत्नी गीता देवी, बेटा पुष्पेंद्र व बेटी पुष्पा (14) के साथ रहती थीं।
शनिवार को सुबह घर के सभी लोग खेत पर धान की रोपाई करने गए थे। कुछ देर बाद खाना बनाने के लिए पुष्पा अकेली घर लौट आई। दोपहर बाद घर लौटीं मां गीता को बेटी नीचे नहीं दिखी तो उन्होंने घर के प्रथम तल पर जाकर देखा। वहा दरवाजा अंदर से बंद होने व बेटी के आवाज न देने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की रजामंदी पर दीवार तोड़ी तो पुष्पा का शव टिनशेड के पाइप में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। यह देख परिजन रोने लगे। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, पुलिस शव ले जानी लगी तो परिजन पुष्पा के पिता के आने के बाद शव उठाने की बात कह हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने परिजनों को शांत करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के अनुसार छात्रा खेत से घर पर खाना बनाने के लिए आई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें