फोटो -02- दुकान पर रखे फूल। संवाद
फोटो-03- रेडिमेड फूल का गुलदस्ता। संवाद
- कानपुर मंडी से फूलों की आवक घटने से बढ़े दाम
- वर-वधू की कार और स्टेज सजाना हुआ महंगा
- ग्राहकों को लुभाने के लिए फूल व्यापारी भी हुए हाईटेक, फोल्डर दिखाकर तय हो रहे डिजाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शादियों के सीजन में इस बार वर-वधू की कार और विवाह स्टेज की सजावट खासी महंगी हो गई है। भीषण गर्मी के कारण मंडियों में फूलों की आवक कम हो गई है। इससे इनके दामों में भारी उछाल आया है। व्यापारियों के मुताबिक मुख्य रूप से कानपुर मंडी से आने वाला फूल महंगा होने के कारण अब आम लोगों के बजट से बाहर हो रहा है। गुलाब का भाव इन दिनों 300 रुपये चल रहा है। जबकि गेंदा का भाव 180 रुपये चल रहा है। ऐसे में सजावट का महंगा होना लाजिमी है। इस महंगाई से बचने के लिए अब लोग रेडीमेड सजावटी आइटमों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ग्राहकों का मानना है कि रेडीमेड आइटमों के इस्तेमाल से शादी का बजट काफी हद तक कम हो सकेगा। वहीं, बदलते दौर में फूल व्यापारी भी अब हाईटेक हो चुके हैं। कारों की सजावट के लिए व्यापारियों ने विशेष फोल्डर व कैटलॉग तैयार किए हैं। वे ग्राहकों को फोल्डर दिखाकर उनकी पसंद पूछ रहे हैं, इससे काम में आसानी हो रही है। 21 जून से शुरू होने जा रही सहालग के लिए अभी से बुकिंग शुरू हो गई है।
हाईटेक हुए कारोबारी
वर-वधू की कारों की सजावट के लिए अब डिजिटल और प्रिंटेड फोल्डर बनाकर कारोबारी हाईटेक हो गए हैं। उनका कहना है कि इससे अब उन्हें व्यापार करने में आसानी हो रही है। वह ग्राहक को कैटलॉग दिखाकर उनकी पसंद जान लेते और उसी के अनुसार कारों की सजावट कर देते हैं।
फोटो -04- धीरज वर्मा। संवाद
गर्मी के चलते मंडियों से फूल बेहद कम आ रहे हैं, इससे इनके दाम आसमान छू रहे हैं। वाहन की सजावट एक हजार से शुरू होती है और 15 हजार तक पहुंच रही है। - धीरज वर्मा, फूल व्यापारी
फोटो -05 - सुनील कुमार। संवाद
तेज गर्मी के कारण अब रेडीमेड गुलदस्तों की मांग कम हो रही है। गर्मी में फूल जल्दी खराब हो जाते हैं इसलिए हम ग्राहकों की मांग पर तुरंत ही ताजा गुलदस्ता बनाकर दे रहे हैं। - सुनील कुमार, फूल व्यापारी