कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव मानीकोठी निवासी किशोर ने पुलिस पर चालान के नाम पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह पेट्रोल डलवाने जा रहा था, तभी रास्ते में पुलिस ने उसे रोका। किशोर का आरोप है कि चालान के नाम पर पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की और थप्पड़ मारा, जिससे आंख में चोट आई। इसके बाद थाने ले जाकर पीटा गया, अब किशोर का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ पी पुनीत ने बताया मामला संज्ञान में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।