कोतवाली गेट पर बंद पड़ा वाटर कूलर।
- फोटो : कोतवाली गेट पर बंद पड़ा वाटर कूलर।
बिधूना। गर्मी में दिन का पारा 37 के पार है। चटक धूप से हर कोई बेहाल है। फिर भी गला तर करने के लिए लोगों को ठंडा पानी नसीब नहीं है। सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर तो लगे हैं, मगर वो पानी नहीं देते।
अधिकांश वाटर कूलर खराब पड़े हैं, हालांकि अब नगर पंचायत प्रशासन ने इनकी खामियों को दूर करने का सर्वे शुरू कराया है।
नगर पंचायत बिधूना क्षेत्र में राहगीरों को पेयजल की बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए यहां पर 30 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए थे।
शुरुआती दौर में तो यहां राहगीरों व दुकानदारों को बेहतर पेयजल सुविधाएं मिली है। पर इनका रखरखाव सही न होने से एक-एक करके अधिकांश वाटर कूलर खराब हो गए। अभी तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। जिस कारण गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने में परेशानी हो रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर लगे खराब वाटर कूलरों को दुरुस्त कराने के लिए सर्वे कराया गया है। जल्द ही उन्हें सही करा दिया जाएगा। जिससे गर्मी में लोगों ठंडा पानी मिल सके।