फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मां को पीटकर अधमरा करने वाला बेटा गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट कस्बे में सोमवार को नशे में धुत जिस बेटे ने मां को पीटकर अधमरा कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने उस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांतिभंग में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को रानी देवी घर में बैठी थीं। तभी नशे में धुत होकर उसका बेटा राजा (25) घर पहुंचा। शराब के लिए रुपये मांगे। रानी देवी के मना करने पर राजा ने एकाएक लाठी डंडों से मां के सिर पर वार करना शुरू कर दिया।
रानी को खून से लथपथ देख किसी तरह पड़ोसियों ने बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस रानी देवी को सीएचसी ले गई। वहीं पूछताछ करते हुए पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला के बेटे का चालान किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें