फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर रोकी गई महाबोधि एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। स्पेशल महाबोधि एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर नानस्टाप ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ व जीआरपी की मदद से महिला को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। परिजनों ने रेलवे पुलिस व रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

गर्भवती नीतू पत्नी सरोज निवासी गांव विशंभर विधा दाउदनगर औरंगाबाद, बिहार सोमवार को ट्रेन संख्या 02398 स्पेशल महाबोधि एक्सप्रेस के दीन दयालु आरक्षित कोच में पति व भाई के साथ यात्रा कर रहीं थीं। फफूंद रेलवे स्टेशन से पहले महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर आननफानन में परिजनों ने रेल प्रशासन को सूचना दी। रेल कंट्रोल ने फफूंद रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचना देकर महिला को उपचार दिलाने के निर्देश दिए। शाम लगभग पांच बजकर चार मिनट पर नानस्टाप महाबोधि एक्सप्रेस को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
यहां जीआरपी चौकी इंचार्ज जयकिशोर, आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने आरपीएफ महिला कांस्टेबल की मदद से महिला को ट्रेन से उतरवाया। पहले से खड़ी एंबुलेंस की मदद से महिला को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर, ट्रेन को दो मिनट बाद रवाना कर दिया गया। महिला ने दिबियापुर सीएचसी में एक बेटी को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें