फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छुट्टी पर घर आए सूबेदार की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। छुट्टी पर घर आए गांव अधासी निवासी सेना में सूबेदार के सीने में रविवार को अचानक दर्द उठा। देर रात परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अधासी निवासी अनूप कुमार अवस्थी (39) सेना में सूबेदार के पद पर थे। उनकी तैनाती 506 बटालियन बरेली में थी। एक जनवरी को वह एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए थे। रविवार दोपहर उनके सीने में अचानक दर्द उठा और हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन फानन में सैफई ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह अनूप ने दम तोड़ दिया।
सोमवार दोपहर सूबेदार का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया गया। सूबेदार की पत्नी रत्ना अवस्थी और 13 साल की बेटी नानू व 11 साल के पुत्र प्रांजुल का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जिन्हें अन्य लोग संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें