फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाएं मास्क, समय-समय पर धोएं हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर फफूंद में गेल की एकता महिला क्लब की ओर से जागरुकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें संस्था की महिलाओं ने बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया। स्टेशनरी व सैनिटाइजर भी बांटे।
विज्ञापन

कोराना संक्रमण से बचाव की जानकारी देते हुए एकता महिला क्लब की अध्यक्ष अंजली त्रिपाठी ने कहा की घर से बाहर निकलने और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने पर मास्क का प्रयोग करें। समय-समय पर अपने हाथों को अच्छे से धोते रहें।
खांसी, जुकाम होने पर चिकित्सक से परामर्श लें और अपने घर और गांव को स्वच्छ रखें। ताकि अन्य बीमारियों से भी बचा जा सके। कार्यक्रम के दौरान आभा मेहरोत्रा, अनुराधा गुप्ता, प्रियापत्री राव, कलाई अन्नादुरई व ग्राम प्रधान अशोक चक, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, संकुल शिक्षक ओमकांत राजपूत, श्रुति, प्रिया, शालिनी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें