फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के आठ और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना के बदले स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। वहीं जिले में लगातार मिल रहे डेंगू मरीज और उनमें कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर लोग तीसरी लहर को लेकर चिंतित हैं। मंगलवार को जिले में आठ लोग और डेंगू संक्रमित मिले। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
गांवों में लोग चारपाई पर पड़े कराह रहे हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार बुखार रोगियों की संख्या बढ़ने से विभागीय अधिकारियों के लिए मुसीबत बनी है। मंगलवार को जिले में आठ नए डेंगू के मरीज मिले। जिनमें सात वर्षीय बालक और 75 वर्षीय वृद्ध भी शामिल हैं। डेंगू की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने विद्यालयों में तीन दिनों तक शिविर लगाकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
यहां मिले डेंगू संक्रमित
जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर से मंगलवार को एलाइजा सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें सदर ब्लॉक के मधुपुर में 45 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालिका, फरीदपुर में 35 वर्षीय महिला, खानपुर में 32 वर्षीय महिला, भासौन में 29 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय युवक, 75 वर्षीय वृद्ध, सात वर्षीय बालक की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्साधिकारियों के अनुसार लोगों को जागरूक करने और बीमार मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य टीमों को गांवों में भेजा जा रहा है। लक्षण वाले मरीजों के एलाइजा सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दो विदेशियों के लिए गए सैंपल
एक अक्तूबर से जिले में आने वाले विदेशी लोगों पर स्वास्थ्य टीमें निगाह रख रहे हैं। मंगलवार को दिबियापुर क्षेत्र में नीदरलैंड से आए दो व्यक्तियों के एलाइजा सैंपल लिए गए। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक अक्तूबर से अब तक 16 लोग विदेश से आए हैं। जिनमें डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले चार लोगों के अब तक सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें