फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में कोटेदार निभाएं अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर तहसील सभागार में कोटेदारों की बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों ने वैक्सीनेशन, आयुष्मान कार्ड और श्रमिक पंजीकरण में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अगर कोटेदार लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में आयोजित बैठक में 80 कोटेदाररों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक रामेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र रास्ता टीकाकरण है। कोटेदार अनाज वितरण के दौरान वैक्सीनेशन कार्ड देखकर राशन दें। टीकाकरण न कराने वालों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करें। एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन की योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिले।
इसके लिए सभी अधिकारी प्रयासरत हैं। इस कार्य में कोटेदार अपनी अहम भूमिका निभाएं। तीनों कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। शिविरों में लाभार्थियों को लेकर पहुंचे। बैठक को पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर पाल, रामराज्य, संतोष कुमार, अवनीश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें