फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर : घट रहीं मरीजों की प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या को लेकर भले ही विभाग कुछ कहे, लेकिन वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स घटने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं। आलम यह है कि सरकारी अस्पतालों में आराम न मिलने पर प्राइवेट चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे लोग जिले के बाहर के बड़े अस्पतालों में रेफर होने लगे हैं। वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स 80 हजार के करीब निकल रहीं है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि 70 हजार तक प्लेटलेट्स सामान्य में आतीं है।
विज्ञापन

अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में तिलक नगर स्थित दो अस्पतालों में रविवार को दोपहर भीड़ रही। जहां एक मरीज की जांच में उसकी प्लेटलेट्स 80 हजार तो दूसरे की 75 हजार पाई गई। इन मरीजों को चिकित्सक ने कानपुर रेफर किया है। चिकित्सकों की मानें तो वायरल इंफेक्शन का कारण प्लेटलेट्स कम होने लगती है। शरीर पर इंफेक्शन का असर न हो इसके लिए सावधानी जरूरी है।
डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि बारिश के मौसम में उमस और गर्मी के कारण प्लेटलेट्स कम हो जाती है। डेंगू बुखार होने पर प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है। 70 हजार तक प्लेटलेट्स होने पर चढ़ाने की जरूरत नहीं होती है। इससे घबराए नहीं, यह सामान्य होता है।
विज्ञापन

बोले मरीज
तिलक नगर निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि बीमार होने पर सरकारी अस्पताल में उपचार कराया था। आराम तो मिला, लेकिन अचानक बुखार आने पर प्राइवेट चिकित्सक के पास जाना पड़ा। जहां हुई जांच में प्लेटलेट्स कम होने की जानकारी मिली है। जांच में प्लेटलेट्स 75 हजार बताई गईं हैं।
गोविंद नगर निवासी विनोद पांडेय ने बताया कि चार दिनों पहले बुखार आया था। आराम न मिलने पर प्राइवेट क्लीनिक पर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच कराई। जहां सभी रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन प्लेटलेट्स 68 हजार है। जिसके चलते उपचार शुरू कराया। शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है।
ऐसे बरतें सावधानी
मलेरिया से अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव करवाएं, घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें, डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के काटता है। यह रुके हुए पानी में पनपता है, इसलिए पानी जमा न होने दें और ढककर रखें। शरीर को ढककर रखे और मच्छर रोधी दवा व क्रीम का प्रयोग करें।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार, अचानक सिर में तेज दर्द होना। मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें