फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन को लेकर अनूठी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रचार-प्रसार को लेकर प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने प्रदेश के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के बारे में निर्देश जारी किया है ।
अधिकतम महिलाओं को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस कार्य में सेंटर पर तैनात कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) भी आशा की मदद करेंगी। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिला एवं ब्लाक स्तर पर परिवार नियोजन के विधियों के संतुष्ट लाभार्थी को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नर्सिंगहोम, गैर सरकारी संस्था, आशा, एएनएम, प्रोग्राम मैनेजर आदि को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें