फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद शुरू हो सकती है गेहूं की कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गेहूं की इस बार बंपर फसल होने की उम्मीद है। खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है और करीब एक सप्ताह के बाद कटाई भी शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस बार जिले में क्रय केंद्रों की संख्या घटाकर 73 से 52 कर दी है। किसानों का मानना है कि इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य बाजार से अधिक है। ऐसे में केंद्रों की तादाद कम होने से किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी हो सकती है।
जिले में इस बार करीब एक लाख छह हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल बोई गई है। विभिन्न एजेंसियों के 52 क्रय केंद्रों को जिले में गेहूं की खरीद करने के लिए स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जबकि बाजार भाव करीब 17 सौ रुपये प्रति क्विंटल है। चिरूहूली के किसान अहसान खां, गजेंद्र सिंह, राम कुमार का कहना है कि पिछले साल प्रशासन ने जिले में 73 क्रय केंद्र खोले थे। उस समय गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल व बाजार का मूल्य 1900 रुपये था।
विज्ञापन

गेहूं की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाने की योजना है। अगर, जरूरत पड़ी तो केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अभी केंद्रों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। - सुधांशू शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें