अजीतमल (औरैया)। लालपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम को तेज रफ्तार कार का पिछला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार बीमा कर्मी घायल हो गया।
कानपुर नगर के बखतौरी पुरवा निवासी राहुल कुमार एक बैंक में फाइनेंस एजेंट का काम करता है। बुधवार को वह किस्त की रकम वसूलने इटावा गया था। शाम को लौटते समय अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के लालपुर ओवर ब्रिज के पास उनकी कार का टायर
अचानक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद दूसरी साइड पर चली गई। हादसे में राहुल घायल हो गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल कुमार ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग उसका मोबाइल व वसूली
के रखे 35 हजार रुपये व पर्स ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।