फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
शिवानी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अजीतमल के आर्यनगर निवासी नितिन मिश्रा की शादी सराय मिठे थाना बकेवर निवासी अजय शुक्ला की बेटी शिवानी(26) के साथ हुई थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी पीहू व डेढ़ साल का बेटा ओमजी है। गुरुवार शाम जब शिवानी अपने कमरे से देर शाम तक नीचे नहीं आई तो नितिन ने ऊपर जाकर देखा तो दरवाजा बंद थे। जब उसने खिड़की से कमरे में झांका तो वह सन्न रह गया।
शिवानी का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। नितिन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेटी की मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें