फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे युवक को तमंचे के बल पर लूटा

विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी करतीं एसपी सुनीति। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबदिया-कादलपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से घर जा रहे अजय पाल को बदमाशों ने लूट लिया। यह 51 सौ रुपये, बाइक और मोबाइल ले गए।
विज्ञापन

कादलपुर निवासी अजय पाल पुत्र राजपाल को शहबदिया मरघट मोड़ पर दो बदमाशों ने रोक लिया। बाइक के रुकते ही कनपटी पर तमंचा लगा दिया। 51 सौ रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया। अजय ने घटना के बाद इधर से गुजर रहे व्यक्ति के फोन से पुलिस को सूचना दी। लूट की जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई।
एसपी सुनीति मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित युवक से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस को लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा के निर्देश दिए। लुटेरे 24 घंटे बाद भी हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें