फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी रंजिश में चली गोली, महिला व युवक समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन में रविवार शाम दो पक्षों के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और गोली चल गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। महिला समेत चार लोगों को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पढ़ीन गांव निवासी चंद्र प्रकाश (40) व प्रधानपति विजय कुमार के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ते देख चंद्र प्रकाश के भाई प्रशांत, भूपेंद्र व वीरू मौके पर लाठी डंडे लेकर पहुंचे। जानकारी होते ही विजय के पक्ष के सोनू व उसका भतीजा संजीव भी वहां पहुंच गए। इस पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। चंद्र प्रकाश की पत्नी देवकी भी मौके पर पहुंच गई। तभी दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमें एक गोली देवकी के दाहिने पैर के ऊपर के हिस्से में लग गई।
वहीं दूसरे पक्ष से संजीव के हाथ को छूकर गोली निकल गई। लाठी-डंडे व गोली चलने से एक पक्ष से चंद्र प्रकाश, प्रशांत, भूपेंद्र, बीरू व देवकी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से प्रधानपति विजय, उसका भाई सोनू व भतीजा संजीव घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला समेत चार लोगों को सैफई रेफर कर दिया। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें