फोटो-19-फफूंद स्थित मस्जिद के बाहर तैनात थानाध्यक्ष अजय कुमार व फोर्स। स्रोत : पुलिस
फोटो-19 फफूंद स्थित मस्जिद के बाहर तैनात थानाध्यक्ष अजय कुमार व फोर्स। स्रोत : पुलिस
औरैया। जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के समय संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल ने प्रमुख मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन गश्त की। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे जनपद में नमाज सकुशल संपन्न हुई। पुलिस की इस सक्रियता से सुरक्षा का माहौल बना रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। (संवाद)
रमजान के दूसरे जुमे की नमाज में जुटे रोजेदार
अनंतराम। गांव सोनासी स्थित मोहम्मदी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में रोजेदारों ने रमजान के दूसरे जुमे की नमाज पढ़ी। इस दौरान अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगीं। मोहम्मदी मस्जिद में जुमे की नमाज हाजी मौलाना अब्दुल करीम ने अदा करवाई। इस अवसर पर उलेमा-ए-किराम ने अमन, गुनाहों से तौबा और मुल्क में भाईचारा व शांति बनाए रखने की दुआ की। हाजी मौलाना ने कहा कि अल्लाह और उसके रसूल से मोहब्बत रखने के लिए गुनाहों को छोड़ना पड़ेगा। मौलाना ने चेतावनी दी कि अगर गुनाहों को छोड़ने की आदत नहीं डाली गई तो वे हमारी इबादत को मिटा देंगे। (संवाद)