फोटो-33-जिला कार्यालय में बैठक करतींप्रभारी मंत्री। स्रोत : पदाधिकारी
फोटो-33 जिला कार्यालय में बैठक करतीं प्रभारी मंत्री। स्रोत : पदाधिकारी
औरैया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सहयोगी दलों के साथ जिला समन्वय बैठक जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विकास कार्यों से संबंधित जनसमस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी आनंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, भुवन प्रकाश गुप्ता, सागर शुक्ला, कुलदीप दुबे, कौशल राजपूत, शिव सिंह भारती, धीरेंद्र सिंह गौर, अभय सिंह सेंगर सहित अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (संवाद)