फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेलों में महिलाओं की जांच निशुल्क

Sun, 16 Jul 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा.कंचन जायसवाल का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष 2017 समारोह कार्य विस्तारक योजना के तहत रविवार को महिला सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेले आयोजित करने के लिए बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा मेले में महिलाओं की जांच निशुल्क की जाएगी।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा.कंचन जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक मंडल स्तर पर सात-सात आशा की कमेटी गठित करें। पूरे जनपद में सात स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें गांवों की महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। साथ ही महिलाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाए।

स्वास्थ्य मेलों की तैयारियों के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शिविर लगवाने के लिए संयोजिका की जिम्मेदारी साधना पोरवाल एवं सह संयोजिका की जिम्मेदारी पूनम पोरवाल को दी गई। दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत,  भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, जिला संयोजिका साधना पोरवाल, सह संयोजिका पूनम पोरवाल, पूनम द्विवेदी, ह्रदेश, सुमन, गिरजेश, रामबेटी, सर्वेश भदौरिया, लालजी पोरवाल, नवीन पोरवाल, अविनाश पोरवाल, शैलेंद्र अग्रवाल समेत कई आशा भी बैठक में सम्मिलित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें