संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। चिकित्सक एवं समाजसेवी डाॅ. राम औतार शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर अवतार क्लीनिक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में चिकित्सक डाॅ. ए कुमार शर्मा ने कहा कि इस समय सर्दियां शुरू हो रहीं हैं। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना आवश्यक होगा। बच्चों और बुजुर्गों के लिए सर्दी से बचाव के उपाय शुरू से ही करने चाहिए। बताया कि जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित करके आत्मिक सुकून मिलता है।
शिविर में सर्वाधिक मरीज जुकाम खांसी, बुखार एवं जोड़ों के दर्द के आए। सभी को परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां दीं गईं। बताया कि स्वर्गीय डाॅ. राम औतार शर्मा, गरीबों के डाॅक्टर के रूप में प्रसिद्ध रहे हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई बार गरीबों के लिए निशुल्क शिविरों का आयोजन कराया। इससे पूर्व सभी ने डाॅ. राम औतार शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।