फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ दिन बाद नगर पंचायत प्रशासन ने ली कार्तिक मेले की सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अजीतमल। कार्तिक मास में पूर्णमासी से शुरू होने वाले कस्बे के ऐतिहासिक मेले की सुध आठ दिन बाद नगर पंचायत प्रशासन ने ली है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने अपने पति अखिलेश चक, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। वहीं मेले में दुकानदार, बिजली, पानी, जलभराव और गंदगी की समस्याओं से जूझते नजर आ रहे हैं।

कस्बे में स्थित प्राचीन मेला स्थल पर, सदियों से कार्तिक मास में मेला लगता आ रहा है। नगर पंचायत की ओर से लगाया जाने वाला यह मेला, कार्तिक पूर्णमासी से शुरू होकर 15 दिन तक चलता है। यह मेला क्षेत्रीय लोगों की जरूरतें पूरी करने का माध्यम है। कृषि बाहुल्य और ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से मिट्टी के बर्तन, इस मेले में सबसे अधिक बिकते है।
विज्ञापन

मेले में आने वाले दुकानदार 24 नवंबर से ही आना शुरू हो गए हैं। कार्तिक पूर्णमासी पर मेले में भीड़ भी शुरू हो गई, लेकिन नगर पंचायत की ओर से उपेक्षित इस मेले में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मेले में जलभराव से हुआ कीचड़, शाम ढलते ही बिजली चले जाने पर जेनरेटर का अभाव और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था न होने से दुकानदार परेशान हैं।
दुकानदारों ने बताया कि इस मेले में प्रतिवर्ष अस्थाई पुलिस चौकी भी बनती थी। इस बार पुलिस चौकी कहीं नजर नहीं आ रही है। न ही नगर पंचायत की ओर से बनाया जाने वाला मेला कार्यालय बना है। इस बार सुविधाओं और ग्राहकों की कमी भी है फिर भी किराया तीन हजार रुपये प्रति दस फीट जगह किया है।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला है। सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस बल के साथ लगातार पुलिस निगरानी कर रही है। मेले के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, आशाराम राजपूत, मुकेश दीक्षित, सुधीर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेले में आए दुकानदारों को सुविधाएं देना नगर पंचायत का दायित्व है। दुकानदारों के लिए उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का बराबर ध्यान रखा जा रहा है। - विजय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें