फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों पर षड़यंत्र कर ठगने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ जमीन को सस्ता बताकर लाखों रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा खगन हरवंशपुर निवासी मुंशीलाल (85) ने कन्नौज के गुरुसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव रामपुर-जल्लापुर निवासी राजीव कुमार, बेला के गांव बहादुरपुर निवासी सुनील चौहान व एरवाकटरा के गांव सरैया निवासी उपेंद्र कुमार के खिलाफ 12 लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके कम पढ़े लिखे होने व वृद्धावस्था में कम दिखने का आरोपियों ने फायदा उठाया। मुख्य सड़क पर जमीन दिखाकर उसे सस्ता बताकर जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

2019 में 28 लाख रुपये में खरीदे गए प्लाट का आधा हिस्सा खरीदने के लिए राजी कर लिया। जिसके एवज में उसे 16 लाख रुपये देने थे। जबकि अन्य तीनों को चार-चार लाख रुपये देने थे। आरोपियों को 12 लाख रुपये दे दिए। इस बीच पता चला कि यह लोग दोस्त हैं और एक-दूसरे की जमीन को दिखाकर ठगी करते हैं। इस पर उसने आरोपियों से जमीन का बैनामा न होने पर दिए गए 12 लाख रुपये वापस मांगे। इस पर उसे अपमानित किया और धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें