फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना पुल पर रोक के बाद भी निकले चार पहिया वाहन

Tue, 22 Jul 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बैरियर क्रॉस कर पुल तक पहुंच गए वाहन। - फोटो : बैरियर क्रॉस कर पुल तक पहुंच गए वाहन।
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी के पुल की बेयरिंग हटाने का काम सोमवार को थमा रहा। सावन का दूसरा सोमवार होने से देवकली मंदिर आने वाले लोगों का काफी आवागमन रहा।
विज्ञापन

ऐसे में वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक के बाद भी जालौन छोर से आए चार पहिया वाहन चालक पुल पार करते हुए औरैया की तरफ निकले। कई लोगों ने वाहन निकालने के लिए बैरियर भी हटा दिए। इस दौरान लोगों को रोकने के लिए पुलिस नहीं दिखी।
पिछले तीन दिन से यमुना नदी पुल के पिलरों की खराब बेयरिंग निकालने का काम जारी है। यह काम सोमवार को थम गया। उधर, देवकली मंदिर पर भक्तों व कांवड़ियों का आना-जाना ज्यादा होने की वजह से पुल पर वाहन निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन छोर से चार पहिया वाहन यमुना पुल होते हुए औरैया की ओर आ गए। यहां बैरियर लगा होने की वजह से वाहन फंस गए। ऐसे में वाहनों में सवार लोगों ने बैरियर में लगे लोहे के भारी भरकम पाइप हटाकर किनारे फेंक दिए। जिसके बाद वाहन निकल गए। इस दौरान वहां पर पुलिस कर्मी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें