फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी करने वाले प्रयागराज के दो युवक पकड़े

Mon, 21 Jul 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रयागराज निवासी दो चोर इटावा की धर्मशाला में रह कर आसपास के जिलों में चोरी की वारदात कर रहे थे। शनिवार सुबह दोनों ने औरैया में पराठा विक्रेता की गुल्लक से चोरी की थी।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने रविवार दोपहर को रेकी करने के दौरान दोनों को पकड़ लिया। सदर कोतवाली के एसआई विनोद कुमार ने टीम के साथ रविवार दोपहर को जालौन चौराहे के पास से दो युवकों को पकड़ लिया।
पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के 2900 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रयागराज के घूरपुर थाना के गांव हथिगनी निवासी मंगला प्रसाद पटेल व बिलसारा थाना के नौगवां पटेल नगर निवासी नीरज कुमार बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वर्तमान में वह दोनों इटावा की एक धर्मशाला में रह रहे हैं। वह दोनों आसपास के जिलों में रेकी कर दुकानों या अन्य स्थानों पर चोरी कर भाग जाते थे।
शनिवार सुबह उन लोगों ने देवकली चौराहा के पास पराठा की दुकान पर बैठकर पराठा खाया। इसके बाद दुकानदार के व्यस्त होने पर उन्होंने गुल्लक में रखी नकदी चोरी कर ली थी।
सोमवार को वह शहर में चोरी करने के लिए रेकी कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों आपराधिक इतिहास व पूर्व में किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है। इसको लेकर छानबीन की जा रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें