पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 16 जून को निर्माण सामग्री चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने जुआ पुल के पास मंदिर के पीछे झाड़ियों से शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान व 20 हजार रुपये नकदी बरामद की।
अजीतमल कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर जुआ पुल के पास स्थित मंदिर के पीछे झाड़ियों में से चार लोगों को जुगाड़ गाड़ी (मोटर साइकिल में ठिलिया लगा कर) पर सामान लादते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई क्विंटल सरिया, एक स्पेशर, दो पैनल, दो शटरिंग प्लेट व 20 हजार रुपये बरामद किए।
पूछताछ में युवकों ने अपने नाम कृष्ण कुमार निवासी बल्लापुर, खानपुर-पाता निवासी रोहित कंजड़, सुवटपुर निवासी कुलदीप दोहरे व अटसू कस्बा निवासी रामप्रकाश बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह सामान 16 जून की रात को सुवटपुर कैंप के पास से चोरी किया था। जिसमें से कुछ सामान बेच दिया था। इस मामले में निर्माण कार्य करा रही कंपनी दिलीप बिल्डिकॉन के ठेकेदार प्रदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।