फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चोर गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद

विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी-20- पुलिस हिरासत में पकड़े गए वाहन चोर, जानकारी देते सीओ व थाना प्रभारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से आठ बाइकें बरामद की हैं। दो बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बदमाश बाइकें चुराकर चेसिस और इंजन नंबर घिसकर बेच देते थे। एक बदमाश के पास से तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन

सीओ सुरेंद्र नाथ एवं दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि शुक्रवार शाम उपनिरीक्षक नीरज कुमार यादव को सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के बदमाश चोरी की बाइकों के साथ चंद्रमणि महाविद्यालय के पीछे खाली स्थान पर खड़े हैं। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर राजा उर्फ आदिल निवासी जुबेरी फफूंद, अंकुल यादव निवासी ग्राम पत्तापुर किशनी मैनपुरी, विवेक यादव निवासी ग्राम पुर्वा मदा दिबियापुर एवं ह्रदेश कुमार निवासी ग्राम ब्रह्मपुर नगरिया सौरिख जिला कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया।
अंकुल यादव एवं विवेक यादव ने बताया कि चोरी की दो बाइकें बेचने के लिए लाए थे। ह्रदेश कुमार को राजा बाइक खरीदने के लिए लेकर आया था। पूछताछ में बताया कि राजा के खयाली दास मंदिर पाता रोड फफूंद स्थित मारुति ऑटो सर्विस में चोरी की छह बाइकें खड़ी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने गैरेज से छह चोरी की बाइकों को बरामद कर थाने में लाकर खड़ा कर लिया। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने दो साथियों आशू यादव एवं अंजुल निवासी ग्राम नगला धौंकल बिधूना के भी गिरोह में शामिल होने की बात बताई। बताया कि जल्द दोनों फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
इन लोगों की हैं बाइकें
प्रबल प्रताप सिंह निवासी हरचंदपुर की बाइक 24 फरवरी को रुद्र प्रताप गैस एजेंसी हरचंदपुर के पास से चोरी हो गई थी। इस मामले में चार मार्च को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। देर शाम बरामद बाइकों में उसकी बाइक भी शामिल है। इसके साथ ही अन्य बाइकों में फफूंद से चोरी एक बाइक, सत्यम सिंह निवासी मोहम्मदपुर हरदोई की एक बाइक, श्याम सिंह निवासी जैतापुर औरैया की एक बाइक, मनोज कुमार निवासी ग्राम कन्हों पाता फफूंद की एक बाइक, राम बाबू निवासी एनटीपीसी दिबियापुर की एक बाइक शामिल हैं। अन्य बाइकों के इंजन नंबर एवं चेसिस नंबर घिसे होने के कारण पड़ताल की जा रही है।
10-10 हजार में बेचते थे बाइकें
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आशू यादव व अंजुल बाइकें चुराते हैं और राजा को बेच देते हैं। राजा चोरी की गई बाइकों के इंजन नंबर व चेसिस नंबर घिसकर मिटा देता है। छह बाइकें आशू एवं अंजुल ने चुराईं थीं और राजा को 10-10 हजार रुपये में बेचीं थीं। राजा इन बाइकों को बेचने के लिए अपने गैराज में रखे था।

फोटो-05एयूआरपी-21- थाने में खड़ी चोरी की बरामद बाइकें। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें