फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सालों पर सिपाही की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके सालों पर अब एक सिपाही की हत्या का आरोप लगा है। वर्ष 2018 में सदर कोतवाली में तैनात रहे एक सिपाही का शव नाले में बरामद हुआ था। सिपाही के भाई ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दी है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना सचेंडी क्षेत्र के बिनौर निवासी राम बहादुर पुत्र मैयादीन ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर बुधवार को एसपी अभिषेक वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई शिव बहादुर 2018 में औरैया सदर कोतवाली में सिपाही थे। पत्नी गोल्डी व तीन वर्षीय पुत्र भी साथ रहते थे। 23 मई 2018 को उसकी दुर्घटनावश
नाले में गिरकर मौत होने की जानकारी हुई थी। बाद में पता चला कि सदर कोतवाली में तैनाती के दौरान उसके भाई तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के संपर्क में आए थे। दीपू सिंह व उनके सालों से अच्छे संबंध हो गए थे। इस पर उसके भाई ने छोटे भाई अरविंद सिंह की जिला पंचायत में नौकरी लगवाने के लिए बात की। आरोप
विज्ञापन

है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने उसके सिपाही भाई से 15 लाख रुपये की मांग की। शिव बहादुर ने इतनी बड़ी रकम एक साथ दे पाने में असमर्थता जताई। बाद में उसने इधर उधर से रुपये लेकर आठ लाख रुपये दीपू सिंह को दिए थे। आरोप है कि नौकरी न लगने पर भाई ने रुपये मांगे तो दीपू सिंह व उनके सालों से कहासुनी हुई। 23 मई
2018 को भाई शाम को कानपुर जाने की बात कहकर निकले थे। इसी बीच उनका शव और बाइक नाले में मिला। पीड़ित भाई ने तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, उनके सालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। उसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें