फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान में लगी आग, 30 बीघा के गेहूं के गट्ठर जले

विज्ञापन
धू-धू कर जलते गेहूं के गट्ठर। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। बिधूना तहसील क्षेत्र के गपकापुर में शुक्रवार दोपहर खलिहान में रखे 30 बीघा के गेहूं के गट्ठरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गपकापुर निवासी किसान राजेश कुमार, उदयवीर, मानसिंह के अलावा छछूंद निवासी किसान कैलाश सिंह, सहदेव सिंह ने 30 बीघा गेहूं की फसल काटकर गट्ठर खलिहान में एकत्रित किए थे। एक दो दिन में इनकी थ्रेसर से मड़ाई होनी थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अचानक से गट्ठरों में आग लग गई।
आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, पर तब तक गट्ठर जलकर राख हो चुके थे। फसल जल जाने पर पीड़ित किसानों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को शासन से मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें