फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से छोटे भाई की मौत, बड़ा गंभीर

विज्ञापन
अस्पताल में रोती परिजन और गमगीन बैठे रिश्तेदार। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। ड्यूटी पर अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र आ रहे संविदा पर तैनात दो सफाई कर्मचारी भाइयों की बाइक में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के एरवाटीकुर निवासी विनोद कुमार के पुत्र साहिल(24) व रवि कुमार (26) अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र में संविदा में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह दोनों भाई बाइक से ड्यूटी करने अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे। अछल्दा नहर पुल रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे दोनों लोग उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में छोटे भाई साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ परिजनों को सूचना दी। थाने पहुंचे पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घायल को कानपुर रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बहन की शादी से खुश थे, पिता बेसुध
जवान बेटे की सड़क हादसे में मौत और एक बेटे के गंभीर घायल होने से पिता विनोद कुमार बेसुध हो गए। उन्होंने बताया कि बेटी रत्नी की 12 मई को शादी होनी है। इसे लेकर घर में तैयारियां भी चल रही हैं। बहन की शादी को लेकर दोनों भाई तैयारियों में जुटे थे। उनकी खुशी पर किसी की नजर लग गई। हादसे के बाद परिजन भी एक दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए।

साहिल की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें