फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अज्ञात कारणों से खेत, जंगल व बाग में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम हरदू के वन विभाग के जंगल में एकाएक आग लग गई। तेज आंधी से आग ने विकराल रूप ले लिया और आग देखते ही देखते खेत, बाग व जंगल में फैल गई। तीन घंटे तक खेतों में रास्ता न होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नही पहुंच सकी। आग में हजारों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन



बेला थाना क्षेत्र के ग्राम हरदू व ग्राम नंदपुर के बीच वन विभाग के जंगल में आग लग गई। उसी बीच आंधी में आग ने विकराल रूप लिया तो मुकेश यादव निवासी हरदू व कमलेश राजपूत निवासी नंदपुर के खेत से आग उनके बाग में भी फैल गई। इससे बाग में खड़े अमरूद, नीम, सीसम व यूकेलिप्टस के लगभग एक हजार पौधे जलकर राख हो गए।
आग इतनी विकराल थी कि लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में आग फैल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार हाथों में पेड़ की टहनी लिए आग बुझाते दिखे। वहीं फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। खेतों में रास्ता न होने की वजह से घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर ही फायर ब्रिगेड खड़ी रही। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। अब सुबह ही नुकसान का आकलन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें