फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कपड़े की दुकान में लगी आग, छह लाख का माल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के होमगंज स्थित गल्ला मंडी में सोमवार तड़के रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित कारोबारी ने करीब छह लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंदगंज निवासी सुमित कोष्टा की होमगंज गल्ला मंडी में महालक्ष्मी रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। रविवार रात सुमित रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। सूचना पर दुकान स्वामी पड़ोसियों की मदद से मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे गल्ला मंडी की अन्य दुकानें चपेट में आने से बच गईं। दुकान स्वामी सुमित के अनुसार, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे में दुकान में रखे सभी रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान जल गए।
घटना की सूचना मिलने पर कस्बे के लेखपाल विमलेश मोहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि प्राथमिक आकलन रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई थी। आसपास के लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें