मुरादगंज (औरैया)। गांव दलेलनगर में प्राथमिक विद्यालय के पास झोपड़ी में गुरुवार को दोपहर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था।
गांव दलेलनगर निवासी मनोज बाल्मीकि गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास झोपड़ी बनाकर रहता है। गुरुवार की दोपहर झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस बीच ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।