फफूंद (औरैया)। केशमपुर-पसईपुर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 103 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान ग्रामीणों से टीका लगवाने की अपील की गई। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की सीएचओ पूजा शर्मा ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में अभी तक लगभग नौ सौ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी रही। शिविर में रामपाल सिंह, सीता देवी, शिव देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।