बेला। बाइक सवार मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल पिता अभी भी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। रविवार सुबह बेला चौराहे से पहले एक लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
बेला निवासी प्रशांत कुमार (22) अपनी 13 महीने की बेटी यशवी को लेकर बाइक से बेला चौराहा की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह मेघा व्यास धर्म कांटा के पास पहुंचे, तभी सामने से विपरीत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में बेटी की मौत हो गई थी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल वह कानपुर स्थित अस्पताल में भर्ती है।
हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया था। सोमवार को पुलिस ने लोडर को फफूंद थाना क्षेत्र से पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मृतक की चाचा शैलेंद्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-