कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बिनपुरापुर के मजरा चिटकियन पुरवा में सोमवार सुबह एक युवती का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। एक माह पूर्व ही युवती की गोद भराई हुई थी।
गांव चिटकियन पुरवा निवासी खुशबू (19) पुत्री अखिलेश ने रविवार की रात कमरे में फंदे से लटका मिला। सोमवार सुबह जब मां सरोजनी देवी कमरे में पहुंची तो बेटी का शव फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर ग्रामीण व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मां ने बताया कि खुशबू पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली में मजदूरी करने वाले भाइयों ने छोटी बहन की शादी अछल्दा में तय की थी।
पिछले महीने ही गोद भराई हुई। इसके बाद शादी की तैयारी शुरू हो गई थी। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हो सकी थी लेकिन परिजन की तैयारियां धरी रह गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
फोटो-12- खुशबू। फाइल फोटो