फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फायरिंग में सगे भाइयों पर प्राथमिकी

Tue, 05 May 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24-घटना के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी कार। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नारायणपुर में रविवार शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों गौतम शुक्ला और उसके भाई पुरुषोत्तम शुक्ला पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल दोनों पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एक माह पहले सड़क हादसे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था।
पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी गौतम शुक्ला के पिता कृष्ण दयाल शुक्ला का राकेश कुमार के बेटे अंकित की गाड़ी से हादसा हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। रविवार को इसी खुन्नस में आरोपी गौतम शुक्ला ने बीच सड़क पर उत्पात मचाया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।
आरोपी ने करीब दो से अधिक राउंड फायरिंग की। एक गोली अंकित की कार में लगी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा पथराव करने से कार का शीशा टूट गया। घटना को अंजाम देते समय आरोपी गमछा से चेहरा ढके थे। बाद में आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि राकेश कुमार की तहरीर पर आरोपी गौतम शुक्ला और उसके भाई पुरुषोत्तम शुक्ला के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें