अटसू। कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गुस्साए व्यापारियों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई तो व्यापारियों ने खुद ही चोर पकड़ने पर इनाम घोषित कर दिया है।
रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध युवक का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। उसे इलाके में कई बार संदिग्ध हालात में देखा गया है। बताया जा रहा है कि बीते दो मई की रात को भी यह युवक एक पेट्रोल पंप के पास देखा गया था। गौरतलब है कि पिछले दिनों कस्बे में परचून और कोल्ड ड्रिंक की दुकानों के ताले टूटे थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हुलिये का मिलान पुरानी चोरियों से किया जा रहा है। व्यापारियों ने एकजुट होकर घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति इस संदिग्ध को पकड़वाएगा या इसकी सटीक जानकारी देगा, उसे इनाम दिया जाएगा। (संवाद)