फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर-घर खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

Mon, 11 Aug 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सहार व अछल्दा को छोड़कर जिले के सभी ब्लाॅकों में इस अभियान की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन

इसमें दो वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को घर-घर डीईसी तथा एल्बेंडाजॉल दवा खिलाई जाएगी। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन राघव मिश्रा व सीएमओ ने किया। सीएमओ ने बताया कि अभियान में जनपद की कुल आबादी 10 लाख 40 हजार 685 है।
इनको शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए डीईसी की 26 लाख 28 हजार और एल्बेंडाजॉल की 9 लाख 44 हजार टेबलेट की आवश्यकता होगी। जनपद में अब तक 1043 लिम्फोडिमा व 294 हाइड्रोसी के रोगियों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

आबादी को 1079 स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से बूथ एवं घर-घर जाकर दवाओं का सेवन कराया जाएगा। इसके पर्यवेक्षण के लिए 191 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। सभी ब्लाॅकों में एक-एक रैपिड रिस्पांस टीम लगाई गई है। सीएमओ ने बताया कि सहार व अछल्दा ब्लॉक में एमडीए कार्यक्रम नहीं चलाया जा रहा है।
इन ब्लॉकों में एनडीडी कार्यक्रम 11 अगस्त को चलाया जाएगा। इसमें दो वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व युवाआें को सरकारी व निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जाएगी।
नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में एल्बेंडाजॉल टेबलेट खिलाई जाती है। यह बच्चों में होने वाले कृमि रोग का उपचार करता है। कार्यक्रम में डॉ. शिशिर पुरी, डिप्टी सीएमओ नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अधीक्षक डॉ. विजय आनंद मौजूद थे। इस दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दवाइयां बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें