फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तिरंगा मैदान की सूरत बदलने के लिए दूसरी किस्त जारी

Mon, 11 Aug 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककोर स्थित तिरंगा मैदान की सूरत बदलने में अब तेजी आएगी। इस मैदान को संवारने को शासन स्तर से दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। दूसरी किस्त में 22.46 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद अब पर्यटन विभाग तिरंगा मैदान का सुंदरीकरण का कार्य कराएगा। धरना-प्रदर्शन से लेकर सरकारी कार्यक्रमों के लिए ककोर स्थित तिरंगा मैदान उपयोग में लाया जाता है। यहां पर सालों पहले बनी बाउंड्री जगह-जगह टूट चुकी थी। वहीं स्टेज का कुछ हिस्सा भी टूट चुका था।
मैदान में उड़ने वाली धूल भी यहां लोगों के लिए मुसीबत बनती है। इसे लेकर पिछले साल पर्यटन विभाग ने तिरंगा मैदान की सूरत बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। यहां पर बाउंड्री के साथ-साथ परिसर को भव्य बनाया जाना है। यहां पेड़-पौधों की हरियाली से लेकर द्वार व स्टेज को भव्य बनाया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए पहली बार में आई 20 लाख की धनराशि खर्च हो जाने के बाद शासन स्तर से एक बार फिर से 22 लाख जारी किए गए हैं। ऐसे में शेष बचा काफी कुछ काम पूरा हो जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि तिरंगा मैदान को संवारने के लिए दूसरी किस्त मिल गई है। दो माह के अंदर शेष काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें